फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लघु चिड़ियाघर बना पर्यटन का हॉट स्पॉट, छुट्टी के दिन पहुंचे 2500 लोग

विज्ञापन
22सीटीके18..तिलियार ​स्थित लघु चिड़ियाघर में रविवार को तेज धूप से बचने के लिए छांव ढूंढता बाघ '
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। तिलियार पर्यटन केंद्र स्थित वन्य प्राणी विभाग का लघु चिड़ियाघर पर्यटकों का हॉट स्पॉट बन गया है। रविवार को अवकाश के दिन भी करीब 2500 से अधिक लोग पहुंचे। यहां वन्य जीवों को देखकर बच्चे खिलखिलाते नजर आए। किसी को मादा शेर तो किसी को टाइगर सागर व भालू की हरकतों ने लुभाया।
मौसम साफ होने के कारण रविवार को चिड़ियाघर का नजारा कुछ अलग ही नजर आया। यहां वन्य प्राणियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वन्य प्राणी भी अपनी मांद से बाहर एन्क्लोजर में घूमते फिरते नजर आए। बाघ सागर की धूप से बचने की अठखेलियां लोगों को खूब भाई। शेर के साथ लगते एन्क्लोजर में एक साथ बैठे तीन मादा शेर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग भी चिड़ियाघर में पर्यटकों को लुभाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में नए एन्क्लोजर बनाने व नए वन्य प्राणी लाए जा रहे हैं। अब जल्दी चिड़ियाघर प्रशासन हिप्पोपोटामस (दरियाई घोड़ा) लाने की तैयारी में है। पानी में रहने वाले इस वन्य जीव के आने से चिड़ियाघर परिवार में एक प्राणी बढ़ जाएगा। फिलहाल यहां विभिन्न प्रजातियों के करीब 150 से ज्यादा वन्य जीव हैं।

वर्जन
पर्यटकों को लघु चिड़ियाघर पसंद आए। बाड़ों की मरम्मत, जालियों को ठीक कराने और मिट्टी गिराकर जगह समतल की जा रही है। यहां वन्य जीवों के लिए पर्याप्त जगह है। यहां आने वाले दिनों में नए वन्य जीव भी लोगों को नजर आएंगे।
विज्ञापन

- राजेश, निरीक्षक, लघु चिड़ियाघर, वन्य प्राणी विभाग।

22सीटीके18..तिलियार स्थित लघु चिड़ियाघर में रविवार को तेज धूप से बचने के लिए छांव ढूंढता बाघ '

22सीटीके18..तिलियार स्थित लघु चिड़ियाघर में रविवार को तेज धूप से बचने के लिए छांव ढूंढता बाघ '

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें