रोहतक। वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में मैनेजमेंट के मार्गदर्शन में प्राचार्य डॉक्टर तरुणा मल्होत्रा की अध्यक्षता में विमन्स सेल की संयोजिका डॉ. ज्योति आहूजा व टीम सदस्य डॉ. कमलेश, डॉ. सुदेश, डॉ. राखी व ललिता के देखरेख में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न महिला उद्यमियों नैंसी व आशिमा, ज्योति गुप्ता, पारुल व याशिका, हर्षिता व रंजना जो घर से ही लघु उद्योग चलाते हैं, उनको आमंत्रित किया गया। प्राचार्या डॉ. तरुणा मल्होत्रा ने कहा लघु उद्योग जो महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे हैं, वह भारत को विकासशील देश से विकसित देश बनाने में सहायता करेंगे। इस अवसर पर डॉ. मधु साहनी, मीनू गुप्ता, डॉ पूजा, डॉ ज्योति गोयल, इंदू आदि शामिल रहे।