फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया गोली कांड : विदेश फरार हुए योगेश कादियान के तीन साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तीन माह पहले भिवानी रोड पर हुए दूधिया गोलीकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों झज्जर जिले के गांव निलोठी निवासी अमन उर्फ लंगड़ा, बेरी निवासी राहुल उर्फ हुल्ली और सुंडाना निवासी सागर उर्फ यमराज को गिरफ्तार किया है। यह विदेश में फरार हुए बेरी के योगेश के साथी हैं। सीआईए द्वितीय ने वीरवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय प्रभारी एसआई आजाद सिंह नैन ने बताया कि 30 सितंबर को सूचना मिली कि भिवानी रोड पर एक युवक को गोली मारी गई है, जिसकी पहचान गढ़ी बलंब निवासी प्रवीन उर्फ भिड़ा के तौर पर हुई। प्रवीन के भाई गगन सिंह ने शिकायत दी कि प्रवीन उर्फ भिंडा दूध बेचने का काम करता है। सुबह गांव से दूध लेकर बाइक पर रोहतक शहर में जा रहा था। जब भिवानी रोड पर पहुंचा तो अज्ञात युवक प्रवीन को गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि योगेश कादयान उर्फ बोबी निवासी बेरी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी योगेश वारदात के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस ने सीबीआई के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इंटरपोल की मदद से रेड नोटिस जारी कराया है जबकि उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें