रोहतक। विधानसभा चुनाव में आमजन की भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रवासी समाज को मतदान की महत्ता बताई। मतदान के प्रति जागरूक करते हुए समाजसेवी अश्वनी वशिष्ठ व टीम ने बताया कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की शपथ दिलाई। एक मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान के पर्व में अधिक से अधिक भागीदारी होनी चाहिए।
कार्यक्रम सहयोगी समाजसेवी जगत सिंह गिल ने अपील करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों में जो जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, उसे अपने तक सीमित न रखकर अपने परिवार और आस-पड़ोस के मतदाताओं को भी दें। इस मौके पर भूपेंद्र, सुरेंद्र, पप्पू व प्रवासी समाज के लोग मौजूद रहे।