रोहतक। चिड़ी गांव के सरकारी स्कूल से मिड डे मील का सामान चोरी हो गया है। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक ब्राह्मणवास गांव निवासी मामनराम ने दी शिकायत में बताया कि वे चिड़ी गांव के राकवमावि में अंग्रेजी के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं। साथ ही मिड डे मिल का भी इंचार्ज हूं। सुबह स्कूल पहुंचा तो मिड डे मिल का सामान चोरी मिला, जिसमें चार सिल्वर व एक पीतल का पतीला, दो डेगची, एक सिल्वर व एक लोहे की बाल्टी, एक गैस सिलेंडर, दो परात व एक पतीला नहीं मिला। पूरे स्टाफ से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। ब्यूरो