फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो विस्तार से बढ़ेगी विकास की रफ्तार : राजेश जून

Thu, 24 Oct 2024 04:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 51 : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर बुका भेंट कर अभिनंदन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो विस्तार के अध्ययन को मंजूरी दिए जाने पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार बताया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मंगलवार को मेट्रो व रेल परियोजनाओं के विस्तार को लेकर बैठक की थी। जिसमें हुई यह प्रगति बहादुरगढ़ के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। विधायक जून ने कहा कि देश की राजधानी से सटे हरियाणा में मेट्रो रेल और रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के विस्तार से आमजन को बेहद सुविधा मिलेगी, क्योंकि हरियाणा से प्रतिदिन हजारों लोग दिल्ली आवागमन करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें