रोहतक। ओशोधारा मैत्री संघ के साधकों ने हरियाणा के नरवाना, जिला जींद के मूल निवासी सीनियर आईपीएस शमशेर सिंह डीजीपी ला एंड ऑर्डर व एंटी करप्शन ब्यूरो गुजरात के चीफ से अहमदाबाद ऑफिस में मुलाकात की।
ओशोधारा प्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप नैन ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से गुजरात में सेवाएं दे रहे शमशेर सिंह अभी भी अपनी जड़ों से पूरी तरह जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने बचपन की शिक्षा संबंधी व अन्य यादों को ताजा किया और अपने गांव सिंघवाल में एक आधुनिक लाइब्रेरी बनाने की योजना के बारे में बताया।
डाॅ.दिनेश मालिक