58 जय भारत मंच और जन कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से गांव मुंगाण में पौधरोपण करते आयोजक । स्रो
रोहतक। जय भारत मंच और जन कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से श्मशान घाट गांव मुंगाण में पौधरोपण किया गया। मंच के जिला अध्यक्ष श्रीभगवान वर्मा मुंगाण ने गांव के मंदिर में 101 बर्तन दान भी किए। मुंगाण ने कहा कि पौधरोपण करके इसे छोड़ना नहीं चाहिए बल्कि बच्चों की तरह इसकी देखभाल भी करें। इस मौके पर जय भारत मंच हरियाणा उपाध्यक्ष संदीप कंसाला, सांपला खंड अध्यक्ष योगेश गांधरा, पर्यावरण गतिविधि संयोजक संजय मलिक, शिव कंसाला, दिलबाग पोलंगी, सुमित अकालगढ़ जींद, बाबा सरस्वती नाथ मंदिर कमेटी के प्रधान प्रवीण हुड्डा, प्रवेश हुड्डा, सत्यवान प्रजापत, पवन उमेद वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।