रोहतक। उच्च शिक्षा विभाग की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन करने वाली छात्राओं की परेशानी साबित हो रहा है। साइबर अपराधियों व मनचलों ने ऑनलाइन आवेदन के डाटा का दुरुपयोग करते हुए राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की छात्राओं को प्रवेश नहीं दिए जाने के संदेश भेजे हैं। इससे छात्राएं परेशान हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने इस तरह का कोई संदेश जारी नहीं करने का दावा करते हुए छात्राओं से दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है। छात्राओं को फर्जी ईमले से भेजे गए संदेश की जानकारी मिलने के बाद महाविद्यालय प्रबंधन ने उच्च शिक्षा निदेशक व पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत भेजी है। इसमें कहा गया है कि फर्जी ईमेल के जरिए छात्राओं को जगत सूचना भेजी जा रही है। उन्हें महाविद्यालय में संपर्क करने व कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जा सकता है, का संदेश भेजा जा रहा है। जांच में सामने आया कि कॉलेज के बजाय किसी अन्य गलत ईमेल से छात्राओं को संदेश भेजे गए हैं। यह ईमले gewrohtagmail.com है। यह महाविद्यालय की ईमेल नहीं है। यह ईमेल महाविद्यालय से मिलती जुलती है। यह मामला छात्राओं के ऑनलाइन भरे जा रहे आवेदन व डाटा का दुरुपयोग होने का है। महाविद्यालय में दाखिले कम कराने की साजिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इस बारे में आवश्यक कार्रवाई की जाए।