फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Sun, 06 Sep 2026 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
72-माता धनपति ट्रस्ट में मुख्य अति​थि विधायक भारत भूषण बतरा का स्वागत करते पदा​धिकारी। स्रोत ट्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपने सभागार में 16वां पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया। इसी के साथ ट्रस्ट की नई बिल्डिंग की तीसरी मंजिल का शिलान्यास भी किया गया। विधायक भारत भूषण बतरा मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। दिवंगत श्याम सुंदर गुप्ता की स्मृति में उनके पुत्रों ने शिलान्यास किया। महामंडलेश्वर परमानंद महाराज, बाबा कर्ण पुरी महाराज और राघवेंद्र भारती महाराज ने कार्यक्रम को सानिध्य प्रदान किया। डॉ. मनीष जैन और डॉ. प्रेरणा गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भारत भूषण बतरा ने ट्रस्ट की निशुल्क शिक्षा की सराहना की। उन्होंने 320 छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती ने नशा मुक्त भारत अभियान का आह्वान किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए गए। ट्रस्ट के सचिव अजेश गुप्ता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें