सांपला। सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को एनएसएस स्थापना दिवस पर 'विकसित भारत, यंग लीडर' पहल के तहत 'मेरा भारत पोर्टल' पर मेगा पंजीकरण अभियान चलाया गया। प्राचार्य संतोष हुड्डा ने छात्राओं को 'मेरा भारत पोर्टल' पर एनएसएस स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी मोनिका ने बताया कि हरियाणा में पिछले 20 दिनों में 'मेरा भारत पोर्टल' पर एक लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं। महाविद्यालय इस लक्ष्य को 100 फीसदी तक ले जाने के लिए प्रयासरत है। संवाद