रोहतक। रोहिणी दिल्ली में आयोजित 45वीं सीनियर राष्ट्रीय थ्रो बाॅल प्रतियोगिता में हरियाणा की पुरुष टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अपने पूल व क्वाटर फाइनल में 5 राज्यों को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया और फाइनल में दिल्ली से हारने के बाद तमिलनाडु को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम का जिले में पहुंचने के बाद राज्य थ्रो बाॅल संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर हिमांशु ग्रोवर, अजय इंदोरा, जेएल खुराना, कृष्णा कुमार, विजय कुमार, कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे। संवाद