फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निबंधात्मक प्रश्नों को लिखकर याद करें, मानचित्र का अभ्यास करें

Mon, 19 Feb 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18सीटीके16..राजीव दलाल। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड के परीक्षार्थी इस समय विभिन्न विषयों की तैयारी करने में जुटे हैं। परीक्षार्थी की मदद के लिए अमर उजाला की ओर से विशेष अभियान परीक्षार्थियों को सलाह चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को टीम की ओर से संस्कृत विषय के विशेषज्ञ राजीव दलाल और सामाजिक विज्ञान विषय की विशेषज्ञ पूनम से बातचीत कर परीक्षार्थियों के लिए सलाह ली गई।
विज्ञापन

डायट मदीना से संस्कृत विशेषज्ञ ने बताया कि परीक्षार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की साइट से 2023-24 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए चार-चार नमूना प्रश्न-पत्र डाउनलोड कर बार बार अभ्यास करें। इससे पेपर की स्टाइल व फॉर्मेट क्या रहेगा परीक्षार्थियों को यह निश्चित हो जाएगा।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका पूनम ने बताया कि दोहराई का बेहतर तरीका पिछले 5 वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना है। बहुविकल्पीय प्रश्नों का अधिक अभ्यास पाठ्यक्रम को छोटे-छोटे भागों में बांटकर दुहराई करना सामाजिक विज्ञान विषय की तैयारी करने का एक और सफल विकल्प है। परीक्षा की तैयारी का निबंधात्मक प्रश्नों को लिखकर याद करें और मानचित्र का अधिक से अधिक अभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृत विषय की तैयारी के समय इन बातों का रखें ध्यान :
-परीक्षा में अधिक अंक पाने के लिए कारकों की परिभाषा, संधि की परिभाषा और समास के भेद व परिभाषा उदाहरण सहित स्मरण करें।
-शब्द रूप व धातु रूपों की पुनरावृत्ति करते रहें।
-जो पाठ दोहराएं उसमें सन्धि, समासयुक्त पदों को छांटकर भेद पता करें।
कृत प्रत्यय, तद्धित प्रत्यय, पदों, अव्यय व उपपद विभक्तियों की पहचान साथ-साथ करके चिह्नित करें।
-गद्य, पद्य और व्याकरण तीनों ही विभाग महत्वपूर्ण हैं। सभी को समान समय व महत्व देते हुए तैयारी करें।


सामाजिक विज्ञान के महत्वपूर्ण अध्याय
-सत्ता की साझेदारी,
-संसाधन व विकास,
-वैश्वीकरण,
-सरस्वती- सिंधु सभ्यता,
-भारत पर विदेशी आक्रमण भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
-कृषि
-जल संसाधन विनिर्माण उद्योग,
-प्राचीन विश्व की सभ्यताएं।

18सीटीके16..राजीव दलाल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें