रोहतक। जाट सेवा संघ ने डीसी को मांग पत्र देकर सोनीपत के बिजली निगम अधिकारी गीतू तंवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वीरवार को डीसी को मांग पत्र सौंपा गया। विनोद मलिक ने बताया कि इससे पहले जसिया स्थित छोटूराम धाम में जाट सेवा संघ की बैठक हुई। बैठक में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सोनीपत में सेवारत बिजली विभाग के अधिकारी गीतू तंवर के वक्तव्य की निंदा की गई। इसके लिए प्रस्ताव भी पारित किया गया। एडवोकेट रणधीर सिंह, हरज्ञान मलिक, भूपेंद्र जागलान, रामकरण दलाल, सीओ नरेंद्र हुड्डा, शमशेर सिंह, सतीश चेयरमैन, बीरमति हुड्डा आदि माैजूद रहे। संवाद