रोहतक। ऑल सेक्टर्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को सनसीटी सेक्टर-36 के क्लब हाॅल में सेक्टरों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई। यह बैठक नव इलेक्टड प्रधान कदम सिंह अहलावत की अध्यक्षता में की गई। इसमें मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी तन्मय दत्ता भी उपस्थित रहे। इसमें सीवर बरसाती, बिजली, पानी, सड़क, सामुदायिक केंद्र, स्वच्छता, कुत्ते व बंदरों की समस्याएं को लेेकर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने एक महीने के अंदर एक फाॅलोअप बैठक ऑल सेक्टर्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के साथ फिर से करने आश्वासन दिया है। मौके पर अजीत सिंह मलिक, बिजेंद्र ढाका, धर्मवीर राठी, डाॅ. आरएस मलिक, सुनहरा सिंह काजल, धनराज रंगा, कर्नल जयसिंह व अन्य उपस्थित रहे।