07सीटीके24..पॉवर हाउस चौक स्थित हारट्रोन स्कील सेन्टर पर आयोजित तीज महोत्सव पर में मौजूद छात्र
रोहतक। पावर हाउस चौक स्थित निजी कंप्यूटर संस्थान में तीज महोत्सव मनाया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंटर स्टाफ और छात्राओं में मेहंदी प्रतियोगिता कराई। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष कौशिक रहे। मुख्य अतिथि ने कहा हरियाणा में संस्कृति और परंपराओं का संयोजन करते हुए यह त्योहार मनाया जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मनू शर्मा, पूनम शर्मा, मीनाक्षी, अंजली, संध्या, विदुषी, उवर्शी, संदीप, आकाश, मनीष, सुशीला और संस्थान के अध्यापक मौजूद रहे। संवाद