झज्जर। पुराना तहसील रोड स्थित धानक धर्मशाला में समाज के लोगों द्वारा सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सूरजमल मदाना ने की जबकि मंच संचालन महाबीर बरहाना ने किया। सभा में मुख्यातिथि के रूप में रामफल मुंदडिया पहुंचे। इस दौरान समाज उत्थान व धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर चर्चा की। सभा द्वारा आगामी 24 जून को संत शिरोमणि कबीरदास की जयंती के उपलक्ष्य में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी दी गई। इस मौके संजीत कबलाना, मास्टर राकेश कुमार, सतीश बागड़ी, जोगेंद्र, मास्टर जोगेंद्र देहराज, सुदाम सिंह नागर, डॉक्टर हरिओम खनगवाल मौजूद रहे।