फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ ने जम्मू को 78 रनों से हराया

विज्ञापन
जम्मू की महिला खिलाड़ियों के साथ कुलपति प्रो राजबीर सिंह, डॉ. शरणजीत कोर और खेल निदेश डॉ देवेन्द्?
विज्ञापन
रोहतक। खेल स्वस्थ जीवन शैली का आधार है। खेलों से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। हर विद्यार्थी जीवन में किसी न किसी खेल से खुद को जोड़ेे। यह आह्वान एमडीयू की प्रथम महिला डॉ. शरणजीत कौर ने किया। वे वीरवार को विश्वविद्यालय के सरदार वल्लभ भाई क्रिकेट स्टेडियम में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला वर्ग के टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ कर रही थीं।
विज्ञापन

विवि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने जीवन में खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला। खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने मुख्यातिथि व कुलपति का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों एवं खिलाड़ियों से परिचय कराया। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर खेल डॉ. शकुंतला बैनीवाल, प्रशिक्षक, अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पहले मैच की टॉस मुख्यातिथि ने कराई। क्रिकेट कोच मुकेश गोयल प्रतियोगिता का समन्वयन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता में पहला मैच सीसीएसयू मेरठ व जम्मू यूनिवर्सिटी जम्मू के बीच खेला गया। जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सीसीएसयू मेरठ की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 146 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रिया ने 58 व सफुगती ने 36 रन की शानदार पारी खेली। जम्मू की तरफ से रिफ्त व काजल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

मेरठ के 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर मात्र 68 रन ही बना सकी। गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी ने जम्मू के बल्लेबाजों को बांधे रखा और रन बटोरने का अवसर ही नहीं दिया। मेरठ की गेंदबाज फरीन ने तीन व शिवानी ने दो विकेट लिए। मेरठ ने यह मैच 78 रनों से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें