फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में मिनाक्षी रही प्रथम

Thu, 25 Apr 2024 09:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25jjrp08 साल्हावास।क्षेत्र के गांव खोरडा के राजकीय स्कूल में विश्व मलेरिया दिवस पर पोस्टर बनाकर
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव खोरड़ा में विश्व मलेरिया दिवस पर मलेरिया के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में कीर्ति कक्षा आठवीं प्रथम, साक्षी कक्षा नौंवीं द्वितीय, वर्षा व अंजली कक्षा नौंवीं तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में मीनाक्षी कक्षा दसवीं प्रथम, बिंदिया कक्षा बारहवीं द्वितीय तथा अंशु तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य बलजीत सिंह ने मलेरिया के कारण, लक्षण , रोकथाम तथा उपचार पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से बताया। प्राचार्य ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक नरेंद्र, जोगेंद्र, रामोतार, तथा अध्यापिका छोटकौर तथा अंजू उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें