फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आर्य समाज मंदिर में मीना भाटिया को किया सम्मानित

विज्ञापन
30-मानसरोवर कॉलोनी ​​में आर्य समाज मंदिर की मंत्री मीना भाटिया को शॉल भेंट कर सम्मानित करते पदा
विज्ञापन
रोहतक। महाशय धर्मचंद गांधी आर्य समाज मंदिर मानसरोवर कॉलोनी में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। दिल्ली से आए भजनोपदेशक दीपक कुमार ने महर्षि दयानंद सरस्वती के उपदेश को समाज तक भजन के रूप में पहुंचाया। स्वामी दयानंद के भजनों पर श्रद्धालु घंटों तक झूमते रहे। मंदिर के सरपरस्त नंद लाल गांधी, प्रधान रमेश मल्होत्रा, उप प्रधान राजेंद्र नासा आदि ने मंदिर के लिए सराहनीय कार्यों के लिए मंत्री मीना भाटिया को शाॅल भेंट कर सम्मानित भी किया। इससे पहले मंदिर में हवन भी किया गया। शांति पाठ भी किया गया। इस अवसर पर अजय आर्य, सुरेश गांधी, बच्चन लाल अरोड़ा व अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें