फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फैक्टरी में चोरी का आरोपी मिस्त्री गिरप्तार, 13 अलमारी व दो मशीन बरामद

Fri, 15 Mar 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सुंदरपुर रोड स्थित अलमारी की फैक्टरी में चोरी के आरोप में मिस्त्री जावेद निवासी गांव धनवा, जिला सहारनपुर, यूपी को गिरफ्तार किया है। वीरवार को उसे एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से 13 अलमारी व दो मशीन बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

एएसआई सोमबीर सिंह ने बताया कि शहर के सुंदरपुर रोड पर अलमारी बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी मालिक सुंदर सिंह ने 10 फरवरी को शिकायत दी थी कि फैक्टरी में यूपी के जावेद व दिलखुश को काम पर रखा हुआ है। जावेद मिस्त्री का काम करता है। सुन्दर ने फैक्टरी की चाॅबी जावेद व दिलखुश को दे रखी है। 9 फरवरी की शाम 5 बजे वह फैक्टरी से घर चला गया। अगले दिन सुबह आया तो फैक्टरी से 20 अलमारी, दो मशीन व अन्य सामान चोरी मिला। पुलिस ने अब पानीपत में दबिश देकर आरोपी मिस्त्री जावेद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जावेद एक साल से सुंदर के पास काम कर रहा था। आरोपी से चोरीशुदा 13 अलमारी, अलमारी बनाने की दो मशीनें बरामद की गई हैं। वारदात में शामिल दूसरा आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें