26सीटीके28..पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के लेक्चर थियेटर वन में मंगलव
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की टीम ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान व टेनिस प्रतियोगिता में महिला व पुरुष टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता एचपी यूनिवर्सिटी शिमला में आयोजित की गई। एमडीयू की टीम ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बैडमिंटन व टेनिस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। महिला टीम की इस उपलब्धि पर एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, खेल निदेशक प्रो. आर पी गर्ग व एमडीयू खेल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह खत्री ने विजेता खिलाड़ियों और बैडमिंटन कोच विजय कुमार को हार्दिक बधाई दी।