फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू का डाकघर बना प्रदेश का पहला नेक्स्ट जेन डाकघर

विज्ञापन
25 एमडीयू परिसर में डाकघर का उद्घाटन करते प्रो. मिलाप पूनियां व अन्य। स्रोत: एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) परिसर में प्रदेश का पहला नेक्स्ट जेन डाकघर बना है। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने बुधवार को इसका उद्घाटन किया। इससे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आम लोगों को डिजिटल डाक सेवाएं मिलेंगी। यह व्यवस्था डाक सेवाओं को अधिक व्यवस्थित, तेज और पारदर्शी बनाएगी। इससे डाक संबंधी जरूरतों के लिए बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और समय की बचत होगी। क्यूआर कोड से बुकिंग, डिजिटल पेमेंट और ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्पीड पोस्ट और पार्सल की सुविधा भी डिजिटल माध्यम से मिलेगी। रोहतक पोस्ट ऑफिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने इसे हरियाणा डाक परिमंडल की पहल बताया। मुख्य डाक महाध्यक्ष मनीषा बंसल बादल ने सेवाओं के आधुनिकीकरण पर जोर दिया। यह आधुनिक माहौल युवाओं के अनुरूप होगा और कैंपस समुदाय को सीधा लाभ देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें