28सीटीके05..एमडीयू से पुरुष बास्केटबॉल में भाग लेने के कुरुक्षेत्र के लिए टीम रवाना। स्रोत:एमडी
रोहतक। एमडीयू की पुरुष बास्केटबॉल टीम नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार को रवाना हुई।प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में खेली जाएगी। खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने बताया कि एमडीयू में 12 खिलाड़ियों के साथ कोच डॉ. प्रमोद व नितेश को मैनेजर की भूमिका दी गई है। एमडीयू की टीम पिछले वर्ष की मेडलिस्ट टीम है।