07सीटीके25-ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल प्रतियोगिता में जीत के बाद मौजूद खिलाड़ी। स्रोत-ए
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की महिला टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल प्रतियोगिता में मंगलौर यूनिवर्सिटी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। यह प्रतियोगिता सुरेश ज्ञान यूनिवर्सिटी जयपुर में चल रही है। एमडीयू की मैनेजर डॉ. मनीषा हुड्डा व कोच डॉ. नितेश ने बताया कि एमडीयू की टीम ने मंगलौर यूनिवर्सिटी को 18-11 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. आर पी गर्ग ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।