फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: देश-विदेश गए पूर्व विद्यार्थियों को जोड़ेगा एमडीयू

Thu, 17 Oct 2024 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
16सीटीके05..एमडीयू में ​शिक्षको के साथ बैठक करते कुलपति राजवीर सिंह। स्रोत:एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू अपने पूर्व छात्रों को विश्वविद्यालय की विकास यात्रा में सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए कदम उठाएगा। देश-विदेश में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रहे पूर्व विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से विश्वविद्यालय से जोड़ा जाएगा। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बुधवार को हुई एमडीयू एलुमनाई एसोसिएशन की बैठक में यह घोषणा की।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि जनवरी-फरवरी 2025 में एमडीयू ग्लोबल कनेक्ट मेगा इवेंट का आयोजन करने जा रहा है। इस दौरान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों का ग्लोबल एलुमनाई मीट भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की कीर्ति गाथा पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियों से संभव होती है। बैठक में एलुमनाई एसोसिएशन को सुदृढ़ करने और इसके तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर गहन चर्चा हुई। एसोसिएशन का एजेंडा भी बैठक में स्वीकृत किया गया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनूप सिंह मान, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन तनेजा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा, निदेशक एलुमनाई रिलेशंस प्रो. सुमित गिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें