फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू 19 को 50वां स्थापना दिवस मनाएगा

Thu, 10 Apr 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
09सीटीके02-एमडीयू में कुलपति कार्यालय में बैठक संबो​धित करते कुलपति प्रो. राजबीर सिंह। स्रोत:एम
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) 19 अप्रैल को 50वां स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे) मनाएगा। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कुलपति कार्यालय में आयोजित बैठक में एमडीयू के स्थापना दिवस की गोल्डन जुबली के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रो. राजबीर सिंह ने बैठक में कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होना गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि एमडीयू ने अपनी इस गौरव यात्रा में अनेक आयाम तय किए हैं। शिक्षा, शोध, संस्कृति, खेलकूद समेत अन्य क्षेत्रों में एमडीयू की उपलब्धियों को 50वें स्थापना दिवस में दर्शाया जाएगा, ऐसा कुलपति का कहना था। इस अवसर पर प्रो. एएस मान, प्रो. गुलशन तनेजा, प्रो. हरीश दूरेजा, प्रो. राजेश पूनिया, प्रो. सपना गर्ग, प्रो. मीनाक्षी वशिष्ठ, प्रो. सुरेन्द्र कुमार व पीआरओ पंकज नैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें