फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू कुलपति ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Sat, 03 Jan 2026 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
02...मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते कुलपति प्रो. राजबीर सिंह। स्रोत :
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। कुलपति ने विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक, शोध एवं नवाचार से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि एमडीयू में वर्तमान में अपनी स्वर्ण जयंती शिक्षा के क्षेत्र में 50 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं का उत्सव मना रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय को हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद की ओर से स्वर्ण श्रेणी में सम्मानित किया गया है जो विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार एवं समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने एमडीयू की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं कर्मचारियों को निरंतर प्रगति, सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें