रोहतक। नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की महिला व पुरुष टीम रविवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली पहुंची। टीम में कुल 30 खिलाड़ी शामिल हैं, इनमें 18 लड़के और 12 लड़कियां हैं। प्रो. राजेश पूनिया व एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. राजेंद्र प्रसाद गर्ग ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी। महिला वर्ग की टीम में अनामिका, मैहर, मुस्कान, राजरानी, मधु, प्रीति व पुरुष वर्ग की टीम में मयंक, सत्य प्रकाश, गजेश, सागर, हर्ष, कृष हुड्डा, आर्य, विक्रांत, अमरेश, सचिन व नदिया आदि शामिल है। खेल के इंचार्ज अशोक कुमार को कोच व डॉ. अनु दहिया को गर्ल्स टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। अशोक कुमार कोच ने बताया कि नॉर्थ जोन में हमारे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पिछले साल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में टीम के खिलाड़ियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था।