14सीटीके21...एमडीयू के विधि विभाग द्वारा आयोजित मूट कोर्ट प्रतियोगिता में विजेता एमडीयू के विधि
रोहतक। एमडीयू के विधि विभाग की आयोजित मूट कोर्ट प्रतियोगिता में एमडीयू की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और तमिलनाडु विश्वविद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही। 18 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इसमें एसआरएम विश्वविद्यालय, सोनीपत के कुलपति प्रो. पीएस जयसवाल मुख्यातिथि रहे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. दलीप सिंह ने समापन सत्र में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। विधि विभाग के अध्यक्ष डाॅ. जितेन्द्र सिंह ढुल ने प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया और विभाग की उपलब्धियों एवं विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। मौके पर डाॅ. अनुसूया यादव, डाॅ. अंजलि वर्मा, डाॅ. सोनू आदि उपस्थित रहे। संवाद