11-एमडीयू के जूलॉजी विभाग के छात्र में भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य में मौजूद। स्रोत- एमडीयू
रोहतक। एमडीयू के जूलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने विश्व वन्यजीव दिवस के उपलक्ष्य में भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण किया। इस दौरान डॉक्यूमेंट्री मेकिंग तथा ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डॉक्यूमेंट्री मेकिंग प्रतियोगिता में निष्ठा ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय तथा रितु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी में चंचल प्रथम, निष्ठा मलिक द्वितीय और संजना तृतीय रही। संवाद