30-एमडीयू में अपनी मांगों को लेकर पुस्तकालय विभागाध्यक्ष सतीश मलिक को ज्ञापन सौंपते विभिन्न व
- फोटो : samvad
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के विभिन्न विभाग के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को पुस्तकालय विभागाध्यक्ष सतीश मलिक को ज्ञापन सौंपकर न्यूज पेपर एवं मैगजीन सेक्शन में खराब पड़े एसी को ठीक कराने की मांग उठाई। विद्यार्थियों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण सेक्शन में बैठकर पढ़ाई करना काफी कठिन हो गया है। लंबे समय तक अध्ययन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उमस के चलते विद्यार्थियों की एकाग्रता भी प्रभावित हो रही है। संवाद