14-गुरुग्राम में आयोजित जेनएच स्टार्टअप समिट 26 में युवा उद्यमी चौपाल में मौजूद एमडीयू के विद्य
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के करीब 20 विद्यार्थियों ने गुरुग्राम में आयोजित जेनएच स्टार्टअप समिट’26 में युवा उद्यमी चौपाल में भाग लेकर स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के गुर सीखे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। एमडीयू के विद्यार्थियों के दल ने विभिन्न सत्रों और मास्टर क्लासेज में स्टार्टअप आइडिया को परखने, सीमित संसाधनों में उद्यम शुरू करने, एआई आधारित बिजनेस मॉडल, किफायती समाधानों को बड़े स्तर पर विकसित करने व बाजार और ग्राहकों तक पहुंच बनाने जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी हासिल की। समिट में एमडीयू के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशकों और इंडस्ट्री लीडर्स से सीधे संवाद का अवसर मिला। आईएचटीएम के प्रोफेसर डॉ. आशीष दहिया विद्यार्थियों के इस दल के इंचार्ज रहे। सेंटर फॉर बायोइनफॉर्मेटिक्स के प्रो. अजीत कुमार ने विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी के रूप में इस विजिट का समन्वयन किया। संवाद