कैप्शन : भारतीय रेलवे में मुख्य विधिक सहायक पद पर चयनित एमडीयू के विधि विभाग के शोधार्थी प्रदीप
- फोटो : कैप्शन : भारतीय रेलवे में मुख्य विधिक सहायक पद पर चयनित एमडीयू के विधि विभाग के शोधार्थी प्रदीप को बधाई देते विभागाध्यक्ष प्रो. सोनू। स्रोत : विवि
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के विधि विभाग के शोधार्थी प्रदीप भारतीय रेलवे में मुख्य विधिक सहायक के पद पर चयनित हुए हैं। विधि विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सोनू ने बताया कि प्रदीप ने वर्ष 2019 में एमडीयू के विधि विभाग से पंचवर्षीय एलएलबी की डिग्री पूरी की। इसके बाद वर्ष 2021 में इसी विभाग से एलएलएम किया। वर्तमान में वह विधि विभाग से पीएचडी कर रहे हैं। पढ़ाई जारी रखने के साथ भारतीय रेलवे में महत्वपूर्ण विधिक पद पर चयनित होकर उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ विधि विभाग और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रो. सोनू ने शोधार्थी प्रदीप को इस उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद