रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने मई 2023 में आयोजित बीएचएमसीटी और अन्य विषयों का परिणाम जारी कर दिया।
परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिंधु ने बताया कि बीएचएमएसीटी चार वर्षीय के सातवें सेमेस्टर की री-अपीयर, बीएचएम चार वर्षीय के दूसरे सेमेस्टर की री-अपीयर, बीबीए- बीबीए, बीबीई बीई, बीबीए सीएएम, बीबीए सेकेंड के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की फुल और री-अपीयर, एमएससी गणित सीबीसीएस के चौथे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर, एलएलबी तीन वर्षीय के दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर तथा पांचवें सेमेस्टर की केवल री-अपीयर, बीएएलएलबी पंच वर्षीय के दूसरे, चौथे, छठे, आठवें, दसवें सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर तथा नौवें सेमेस्टर की केवल री-अपीयर परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है।
इसके अलावा बीबीए एलएलबी पंच वर्षीय के दूसरे, चौथे, छठे, आठवें सेमेस्टर सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर तथा दसवें सेमेस्टर की रेगुलर, बी. फार्मेसी के चौथे व छठे सेमेस्टर की रेगुलर तथा पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें व छठे सेमेस्टर की केवल री-अपीयर, बीएससी स्पोर्ट्स साइंस के चौथे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, बीएसडब्लू चौथे सेमेस्टर रेगुलर तथा एमएससी मैथ सीबीसीएस के चौथे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम भी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध है।