रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने मई 2024 में आयोजित बीएससी होम साइंस पांचवे सेमेस्टर की री-अपीयर और छठे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर का परिणाम जारी कर दिया गया है। साथ ही बी.कॉम-पास व वोकेशनल ऑनर्स की पांचवें सेमेस्टर की री-अपीयर और छठे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, एमपीएड-चौथे सेमेस्टर फ्रेश, एमए-डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज चौथे सेमेस्टर फ्रेश, पीएचडी कोर्स वर्क इतिहास की री-अपीयर, एम. फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर की री-अपीयर व दूसरे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। ब्यूरो