रोहतक। एमडीयू के कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने परीक्षा नियंत्रक का कार्यभार संभाला। तनेजा ने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का आभार जताया। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार शर्मा, उप प्रधान ज्ञान गिरधर, महासचिव अजमेर सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। यूआईईटी के प्रोफेसर डॉ. राहुल ऋषि ने भी एसोसिएट कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन का कार्यभार ग्रहण किया। मौके पर एनके शर्मा, प्रो. आशीष दहिया, सुनीत मुखर्जी, डाॅ. संतोष तिवारी, अरुण हुड्डा, पंकज नैन, डाॅ. अनार सिंह ढुल, अशोक सचदेवा, अनिल मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे। संवाद