रोहतक। जेजेटी यूनिवर्सिटी झूंझुनू की ओर से आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में एमडीयू की महिला टीम ने बुधवार को सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी को 3-0 से हराया। एमडीयू ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वीरवार को क्वार्टर फाइनल के मैच खेले जाएंगे। एमडीयू की कप्तान शीना नरवाल, मुस्कान सांगवान, इशू, कनक सिंघल और दिव्यांशु ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एमडीयू के कोच विजय ने यह जानकारी दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।