फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू गोलीकांड : तीन टीम गठित, महम, बलियाना व दादरी में मारे छापे, नहीं लगा आरोपियों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के गोलीकांड में आरोपियों को दबोचने के लिए एसपी ने तीन टीम गठित की हैं। इसमें सीआईए प्रथम व द्वितीय के अलावा पीजीआई थाने की एक टीम छापे मार रही है। वारदात के बाद से पुलिस ने महम, बलियाना व दादरी के नौरंगाबाद गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके। पुलिस का कहना है कि ज्यादातर जगह महिलाएं ही मिलीं। आरोपी कहां गए, यह महिलाएं नहीं बता सकी। उधर, गोली लगने के बाद गंभीर हालत के चलते गुरुग्राम भेजे गए हर्ष की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रिठाल नरवाल निवासी विजय ने शिकायत दी थी कि मॉडल टाउन में वह एकेडमी चलाता है। उसका खेड़ी महम निवासी दीपक के साथ पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा है। उसे दीपक से पैसे लेने हैं, लेकिन वह बार-बार समय देकर टाल मटोल कर रहा है। शनिवार शाम चार बजे दीपक ने उसने पैसे का हिसाब करने की बात कही। शाम करीब साढ़े 5 बजे उसके पास आसन निवासी सुशील हुड्डा का फोन आया। कहा कि आप एमडीयू में आ जाओ। लाइब्रेरी के पास पहले से दीपक, बलियाना निवासी अमित उर्फ मोनू, विकास फौजी व एक अन्य युवक मौजूद था। मामला बिगड़ने पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। इसमें गोली लगने से चार युवक घायल हो गए थे। इसमें आसन निवासी सुशील हुड्डा व कुलदीप, झज्जर निवासी हर्ष व विदित घायल हो गए थे।
विज्ञापन

वर्जन-
पुलिस लगातार छापा मार रही है, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके हैं। सीआईए प्रथम व सीआईए द्वितीय की टीम भी लगी हुई हैं।
- इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम, थाना प्रभारी पीजीआईएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें