फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू ने मुंबई यूनिवर्सिटी को 10 विकेट से हराया

Wed, 12 Nov 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) एम्पलाइज क्रिकेट टीम ने 21वें ऑल इंडिया वाइस चांसलर टी 20 क्रिकेट कप में मंगलवार को मुंबई यूनिवर्सिटी को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विवि हिसार में मुंबई यूनिवर्सिटी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
मुंबई यूनिवर्सिटी की टीम 16.4 ओवर में 66 रनों पर ऑलआउट हो गई। एमडीयू कप्तान नरेंद्र शीलक ने स्पिन गेंदबाजी कर तीन विकेट लिए।
एमडीयू ने नरेंद्र शीलक और राज की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर सिर्फ 4.4 ओवर में नाबाद रहते हुए लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें