फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू बना कबड्डी चैंपियन, जीएनडीयू अमृतसर द्वितीय

विज्ञापन
एमडीयू में अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी : एमडीयू के रेडर को पकड़ते अमृतसर का खिलाड़ी । फोटो सतीश कु?
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में चल रही अखिल भारतीय अंतर विवि पुरुष वर्ग की कबड्डी स्पर्धा शनिवार को संपन्न हुई। एमडीयू ने जीएनडीयू अमृतसर को हरा कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। पिछले 13 वर्षों की कबड्डी चैंपियन एमडीयू की टीम को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। जीएनडीयू अमृतसर की टीम द्वितीय रही। खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। इसमें एमडीयू ने आक्रामक खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी पर अंत तक दबाव बनाए रखा। समारोह में राज्यपाल विवि की ओर से खरीदी गई नई ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक वाहन में सवार होकर पहुंचे। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह व अन्य अधिकारी भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें