फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गुरु काशी विवि तलवंडी साबो की टीम को 41-31 से हराकर एमडीयू बना चैंपियन

विज्ञापन
एमडीयू के रेडर को पकड़ते तलवंडी साबो विश्वविद्यालय के खिलाड़ी। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने मंगलवार को 19वीं बार अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। एमडीयू ने गुरु काशी विवि तलवंडी साबो को 41-31 के अंतर से हरा कर पुरुष वर्ग की नेशनल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता अपने नाम की। एमडीयू की कबड्डी टीम के कप्तान अंशु मलिक को प्रतियोगिता का बेस्ट रेडर व गुरुकाशी यूनिवर्सिटी के रिंकू को बेस्ट डिफेंडर चुना गया।
विज्ञापन

एमडीयू के डॉ. मंगलसेन मल्टीपर्पस जिम्नेजियम हॉल में कबड्डी चैंपियनशिप का फाइनल मैच हुआ। इसमें एमडीयू तलवंडी साबो को 41-31 के अंतर से हराया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता के समापन सत्र में शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि एमडीयू में खेल सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं एवं खेल मैदान खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने की दिशा में विवि प्रशासन योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी हॉल की नींव रखी जा चुकी है। जल्द ही यह बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल शूटिंग रेंज, हॉकी एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान, वेलाड्रम समेत अन्य खेल सुविधाओं में वृद्धि कर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ किया जाएगा। अर्जुन अवॉर्डी एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राममेहर घनघस व रविंद्र सक्सेना ने समापन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने समापन कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन किया व प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के ऑब्जर्वर डॉ. सुनील ने प्रतियोगिता के बारे में फीडबैक दिया। कार्यक्रम में कबड्डी प्रशिक्षक विकास दलाल, नवीन दलाल व राम को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने सम्मानित किया। हरियाणवी लोक गायक रामकेश जीवनपुरिया ने कार्यक्रम में मनमोहक हरियाणवी गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर मंजुल पॉलीवाल, प्रो. आरपी गर्ग, महेंद्र पुनियानी, पंकज नैन, एमडीयू के खेल प्रशिक्षक, प्रतियोगिता में आई टीमों के इंचार्ज, मैनेजर व प्रशिक्षक, मैच रेफरी, प्रतिभागी खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें