फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फुटवियर कंपनी के एमडी ने एचआर हेड के खिलाफ कराया धोखाधड़ी का केस दर्ज

Wed, 08 May 2024 05:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कसार गांव स्थित एक्वालाइट फुटवियर कंपनी के एमडी देवेंद्र गुप्ता की ओर से कंपनी के एचआर हेड के खिलाफ थाना सेक्टर-6 में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक्वालाइट कंपनी के एमडी देवेंद्र गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 जनवरी 2022 से बालाजी राय एचआर हेड के पद पर कार्य करता था। उसका काम कर्मचारियों की भर्ती करना, ठेकेदारों का हिसाब करना, तनख्वाह बनाना आदि था। 15 अप्रैल 2024 को पता चला कि बालाजी राय वित्तीय लेनदेन में हेराफेरी करता था। इसकी जांच करवाई तो पता चला कि बालाजी राय द्वारा अपने जानकार व्यक्तियों के झूठे कागजात तैयार करके हमारी कंपनी में जमा करवाकर ज्यादा वेतन पर रखता था और कंपनी से ज्यादा पैसा लेता था और कर्मचारियों को कम पैसा देता था। साथ ही कुछ कर्मचारियों से सैलरी मिलने पर उनसे कुछ पैसे वापस भी ले लेता था। उन्होंने कहा कि बालाजी राय कर्मचारियों द्वारा ऐसा करने से मना करने पर उन्हें नौकरी से हटवाने व कंपनी में गबन केस में फंसवाने की धमकी देता था। बालाजी राय दूसरी कंपनी से आए नए कर्मचारियों की पिछली कंपनी की नकली सेलरी स्लिप व जाली बैंक स्टेटमेंट खुद तैयार करके कंपनी में ज्यादा वेतन पर ज्वाइनिंग कराता था। ऐसा करके वह कंपनी के साथ धोखाधड़ी करता था। उनका आरोप है कि इस तरीके से बालाजी राय ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की और जाली व फर्जी कागजात लगाकर कंपनी को नुकसान पहुंचाया। एमडी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि बालाजी राय ने कंपनी से 32 लाख रुपये का लोन भी ले रखा है। कंपनी की गाड़ी, फोन व लैपटाप भी ले गया है। मांगने पर वापस नहीं कर रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बालाजी राय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें