फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: नगर निगम ने सुनारियां गांव से पकड़े 26 बेसहारा पशु

Thu, 09 Feb 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक । सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम की तरफ से अभियान चलाया गया। निगम टीम ने सुनारिया क्षेत्र में अभियान चलाते हुए 26 बेसहारा पशुओं को पकड़कर नगर निगम की गोशाला में छोड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम की पशु पकड़ टीम की तरफ से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम टीम ने सुनारियां गांव में पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचाने का काम किया। निगम की तरफ से पिछले तीन दिनों से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। निगम आयुक्त धीरेंद्र ने शहरवासियों का आहवान किया वह अपने पशुओं को खुले में न छोड़े, क्योकि इससे दुर्घटना होने की संभावना रहती हैं। इससे आमजन को भी असुविधा होती हैं। जो व्यक्ति पशुओं को खुले में छोड़ देते हैं, ऐसे पशुओ को भी नगर निगम की तरफ से पकड़कर पहरावर गोशाला में छोड़ा जायेगा। साथ ही पकड़े गये पशु वापिस नहीं लोटाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें