फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में एमबीबीए विद्यार्थियों ने निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
बॉन्ड पॉलसी के विरोध में पीजीआई के निदेशक के कार्यालय से लेकर ट्रामा सेंटर तक विरोध मार्च निकालत?
विज्ञापन
बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में बुधवार को हर किसी नजरें एक बार फिर मुख्यमंत्री से बातचीत पर टिकी रही। मुख्यालय में विद्यार्थियों से दोपहर बाद हुई बातचीत का फैसला जानने के लिए पीजीआई में हर कोई उत्सुक नजर आया। इधर, पीजीआई में 60 घंटे बाद 12 विद्यार्थियों का अनशन तुड़वाकर उनकी जगह दूसरे विद्यार्थियों को बढ़ाया गया। अन्य विद्यार्थियों ने कैंपस में ट्रामा सेंटर के सामने रोष मार्च निकाला। वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों की जांच के लिए ओपीडी में मौजूद रहे। बुधवार को 2000 से ज्यादा मरीजों को जांच के बाद परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

अनशन कर रहे विद्यार्थियों ने सीएम से पॉलिसी वापस लेने की मांग की। पहले से अनशन पर बैठे विद्यार्थियों का स्वास्थ्य गिरता देखकर उनकी जगह दूसरे 12 विद्यार्थियों को अनशन पर बैठाया गया। अनशन शुरू करने वाला यह चौथा दल है।
एक दल बुधवार सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ। डीएमईआर से पत्र के जरिये उन्हें बातचीत का समय दिया गया था। मुख्यालय में दोपहर बाद विद्यार्थियों को बातचीत का समय मिलने की चर्चा है। बातचीत में क्या रहा, कितनी मांगें मानी या नहीं मानी, को जानने के लिए पीजीआई कैंपस में मौजूद विद्यार्थियों और चिकित्सकों में उत्सुकता रही। चिकित्सकों ने भी मीडिया व अन्य लोगों से फोन पर संपर्क कर बातचीत का अपडेट जानने का प्रयास किया। देर शाम तक बातचीत पर किसी तरह का फैसला या इसकी जानकारी सामने नहीं आई थी। सीएम से हुई बातचीत के बारे में उनसे जानकारी के बाद ही वे अगले कदम व रणनीति पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन

इधर, विद्यार्थियों को समर्थन देने वालों का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। अनशन स्थल पर पहुंचकर लोगों ने उनके संघर्ष में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। अनशन स्थल से शुरू हुआ मार्च, ओडीपी, ट्रामा सेंटर होते हुए वापस अनशन स्थल पहुंच कर संपन्न हुआ। विद्यार्थियों का कहना है कि सीएम से बातचीत के बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें