56 नगर निगम के वार्ड संख्या 18 में नारियल फोड़कर रैन बसेरे के निर्माण का शुभारंभ करते मेयर रामअ
रोहतक । वार्ड संख्या 18 में वीरवार शाम को मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने नारियल फोड़कर रैन बसेरे के निर्माण का शुभारंभ किया। मेयर ने कहा कि यह रैन बसेरा आने वाले समय में मुसाफिरों के लिए आश्रय स्थल बनेगा। इस पर 35 से 40 लाख की लागत आने का अनुमान है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद बेबी रानी रोहिल्ला के प्रतिनिधि जितेंद्र मौजूद रहे।