फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री पहुंचा, गर्मी का प्रकोप रहेगा जारी

Sat, 29 Aug 2026 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में शनिवार को तेज धूप और गर्मी ने आमजन को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सात दिन तक अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। ऐसे में गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। पिछले कुछ दिनों से जिले में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मानसून का असर भी फीका दिखाई दे रहा है। हालांकि, 31 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश के निम्न आसार भी हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक 84 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 34.5 से 37.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें