फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन ने आरएसीए को 13 रन से हराया

Mon, 06 Jul 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
46 रोहतक के 22 यार्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में जशन मनाती विजेता टीम। स्रोत  कोच
विज्ञापन
रोहतक। 22 यार्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में गोयल विंटर क्रिकेट कप का फाइनल खेला गया। इसमें मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन ने आरएसीए को 13 रन से हराकर खिताब जीता। आरएसीए ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन ने 20 ओवर में 160 रन बनाए। हिमांशु कादियान ने 73 रन, उत्तम राठी ने 27 रन और सुमित चौधरी ने 12 रन बनाए। आरएसीए के लिए डैनी कौशिक, मोहित अहलावत और शुभम बुधवार ने 2-2 विकेट लिए। 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरएसीए 19.1 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। यशपाल बलहारा ने 64 रन और अभिषेक चौधरी ने 33 रन बनाए। मातूराम की ओर से सोमबीर देसवाल और आर्यन शर्मा ने 3-3 विकेट झटके। सुमित हुड्डा और शिवांक वशिष्ठ को 2-2 विकेट मिले। टूर्नामेंट में जय कादयान श्रेष्ठ गेंदबाज और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे, जबकि उत्तम राठी श्रेष्ठ बल्लेबाज चुने गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें