फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल दिखा दो भाइयों से लूटे आठ हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के पुराने बस स्टैंड के नजदीक एटीएम केबिन में पैसे निकालने गए दो किशोर भाइयों पर दो नकाबपोश पिस्तौल तानकर आठ हजार रुपये लूट ले गए। वारदात सिटी थाने के नजदीक एलिवेटेड रोड के नीचे अंजाम दी गई। पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक की दुकान से सीसीटीवी फुटेज निकलवाई, जिसमें आरोपी जाते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

करतारपुरा निवासी राकेश ने बताया कि वह पहले गाड़ी चलाता था। अब मेहनत-मजदूरी करता है। उसके दो नाबालिग बेटे रुपये निकलवाने के लिए पुृराने बस स्टैंड के सामने कैनरा बैंक के एटीएम पर गए थे। बुधवार शाम करीब 6 बजे उसके बेटे ने एटीएम से छह हजार रुपये निकाल लिए। तभी एटीएम बूथ के अंदर दो नकाबपोश युवक आए और पिस्तौल तान दी। जबरन छह हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद बोले- एटीएम में जितने पैसे हैं, उन्हें भी निकालो। इसके बाद दो हजार रुपये और निकलवा लिए। धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें