मकड़ौली टोल के पास रात को दो नकाबपोश युवक साढ़े 12 लाख रुपये के हाईवा ट्रक चुराकर ले गए। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में मकड़ौली कलां निवासी सचिन ने बताया कि उसने सफेद रंग की हाईवा ले रखी है, जिस पर गांव का युवक योगेंद्र ड्राइवर के तौर पर काम करता है। योगेंद्र ने हाईवा को टोल के पास गैरेज के आंगन में खड़ा किया था। 16 मई की सुबह हाईवा नहीं मिला। गैरेज में लगे सीसी कैमरों की जांच की तो दो नकाबपोश युवक 12 बजकर 54 मिनट पर हाईवा चुराकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।